समस्तीपुर :पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर शोक सभा का आयोजन

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के ज्ञान कुंज कोचिंग सेंटर विभूतिपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।तथा संचालक सुजीत कुमार ने भारतरत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक प्रकट किया है।तथा संचालक सुजीत सुमार ने अपने अपने संबोधन में कहा कि भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहनेवाने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी भारत ही नहीं, अपितु विश्व के अत्यन्त लोकप्रिय नेताओं में अहम थे। भारतीय राजनीति में वे एक सर्वमान्य नेता के रूप में जाने जाते थे जिनका विरोधी दल के भी प्रायः सभी नेता सम्मान करते थे,वे सदा कहते थे कि राजनीति में मतभेद हो सकते थे, मनभेद नहीं।उनकी अद्वितीय विदेश नीति का सभी सराहना करते हैं।वही दूसरी और प्रचार्य रामविलास सिंह ने अपने संबोधन में कहा श्रद्धेय श्री अटल जी भारत माता के ऐसे सपूत थे जिन्होंने अपना जीवन देश और देशवासियों के उत्थान एवं कल्याण के लिए जिया। उन्होंने भारतीय अर्थव्यस्था में सुधार लाने का तेज गति से कार्य किया। उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सर्वशिक्षा अभियान,महिला उत्थान के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन जैसे कई अहम योजनाओं को संचालित करने का कार्य किया जो देश को तेज गति से विकास के पथ पर ले जाने में कारगर साबित हुआ। शोक सभा के आयोजन के बाद कोचिंग में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को छुट्टी दे दिया गया। मौके पर सहायक शिक्षक अंकित कुमार राजकुमार ,दीपक ,ग्रीश, बीर बहादुर ,सुमित राज एवं प्रथम कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं उपस्थित थे।