
जनसंपर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-१
गोरखपुर ,28 मार्च 2020- कोविड -19 के संक्रमण को रोकने के लिए देश व्यापी लोकडाउन के दौरान पूरे देश में आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेल द्वारा मालगाड़ियों का निर्बाध संचलन किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र में मालगाड़ियों का संचलन कर विभिन्न स्टेशनों पर आवश्यक सामग्री की रेक पहुंचाई गई।
गोरखपुर जिले के नकहा जंगल स्टेशन पर 43 वैगनों का रेक ,जो कि गेहूं लेकर पहुंचा था , को अनलोड किया जा रहा है। कुसम्ही स्टेशन पर 58 वैगनों का नमक से भरा रेक आया, जिसे अनलोड किया जा रहा है। आज बैतालपुर स्टेशन पर पेट्रोलियम उत्पाद से भरा एक रेक टैंक वैगन पहुंचा है। हथुआ एवं गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर अनाज से भरे रेक आज अनलोड किए गए । खलीलाबाद स्टेशन पर एक रेक खाद्य तेल अनलोड किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त बस्ती, फर्रुखाबाद, मऊ/आजमगढ़ एवं उझानी स्टेशनों पर फर्टिलाइजर के रेक आए हैं। (पंकज कुमार सिंह) मुख्य जनसंपर्क अधिकारी




Recent Comments