सारण के नवोदय विद्यालय को सांसद रूडी ने कराया एम्बुलेंस उपलब्ध
परसा(सारण):-जवाहर नवोदय विद्यालय देवती में सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा निर्गत एम्बुलेंस के चाभी प्राचार्य डॉ ए.पी.ठाकुर को प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह द्वारा शौपी गई।मालूम हो कि प्राचार्य द्वारा विद्यालय के लिए एम्बुलेंस की मांग किया गया था।जिसपर पहल करते हुए संसाद राजीव प्रताप रूडी ने विद्यालय को एम्बुलेंस उपलब्ध कराया गया।एम्बुलेंस उपलब्ध होने पर प्राचार्य समेत छात्र छात्राओं तथा कर्मचारियो ने अभार प्रकट किया।इस मौके पर रामानंद सिंह अर्जुन सिंह शेखर सिंह मुखिया जीतेंद्र गिरी चंदन सिंह ललन सिंह आदि उपस्थित थे ।