अपने-अपने घरों में शांति पूर्वक होली मनाने की अपील ।
होली में भीड़ इक्कठा न करें ।

पानापुर (सारण )होली के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो में फ्लैग मार्च किया गया।होली को लेकर प्रशासन द्वारा पूरे इलाके में विशेष चौकसी बरती जा रही है।इसी को लेकर शनिवार की शाम एसडीओ विनोद तिवारी एवं डीएसपी इंद्रजीत बैठा भाड़ी संख्या में पुलिस बल के जवानो के साथ पहुचे एवं स्थानीय पदाधिकारियों को साथ लेकर थाना क्षेत्र अतिसंवेदनशील बकवां,रसौली,पानापुर सहित अन्य गांवों में फ्लैग किया।बीडीओ महम्मद सज्जाद ने रेडियो से एनाउंसमेंट कर लोगों से कोरोना के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर अपने-अपने घरों में हीं शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशानुसार सार्वजनिक जगहों या एक भीड़ इक्कठा कर होली न मनाये।खुद भी सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखें।मालूम हो कि पूर्व में बकवां गांव में संप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया था।जिससे वहा विधि व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी।इसको लेकर बकवां गांव पर हमेशा से ही प्रशासन की विशेष नजर रहती थी।फ्लैग मार्च में बीडीओ महम्मद सज्जाद, सीओ रंधीर प्रसाद ,थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया सहित अन्य पदाधिकारी के अलावे भाड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।




Recent Comments