तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के तरैया-मसरख एसएच-73 मुख्य सड़क स्थित रामबाग नहर पुल के समीप रविवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिसमें बाइक पर सवार दम्पति समेत एक चार साल की बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वही स्कॉर्पियो चालक घटना के बाद गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। दुर्घटना में घायल व्यक्ति मसरख थाना क्षेत्र के सुंदर चलिसपुल निवासी शंकर प्रसाद व उनकी पत्नी बेबी देवी तथा छठु प्रसाद की चार वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी बताई जाती है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे शंकर प्रसाद घर से पत्नी व भतीजी के साथ बाइक से किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। तबतक तरैया रामबाग नहर पुल के समीप वे लोग दुर्घटना के शिकार हो गये। स्थानीय ग्रामीणों व समाजसेवी अनिल सिंह कुशवाहा ने घटना की जानकारी तरैया थाने को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुची तरैया पुलिस ने घायलों को तुरंत रेफरल अस्पताल तरैया पहुचाया। जहां प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल बेबी देवी को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
About The Author
Related Posts



Recent Post
- देव दीपावली पर पांच हजार दीपों से जगमग होगा दधीचि आश्रम उमानाथ मंदिर परिसर
- गोदना सेमरिया मेला में स्काउट-गाइड को सुविधा और सुरक्षा की कमान
- जाहिदा जैदी के साहित्यिक योगदान पर केंद्रित पुस्तक का लोकार्पण
- सारण क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज, पिच पर चमकीं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, चैरिटी मैच में रेवेन्यू रेंजर्स ने मीडिया टीम को हराया
- 21 साल बाद मुख्यमंत्री ने किया सोनपुर मेले का उद्घाटन, हरिहरनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार सहित कई बड़ी घोषणाएं
- भेल्दी : दो दुकानों से नगदी समेत हजारों की संपत्ति चोरी
- भेल्दी : दो दुकानों से नगदी समेत हजारों की संपत्ति चोरी
- टीबीटी आधुनिक शिक्षा प्रसार का बडा़ मंच: डा. केसी सिन्हा
- टीबीटी आधुनिक शिक्षा प्रसार का बडा़ मंच: डा. केसी सिन्हा
- स्वतंत्रता सेनानी पं. गिरीश तिवारी के नाम पर हो बरेजा उच्च विद्यालय, शिक्षा मंत्री को सौंपा आवेदन
- भाड़े के विवाद में किसान की हुई हत्या मामले में एक गिरफ्तार
- देर रात अज्ञात शव बरामद, अगले दिन सोशल मीडिया के माध्यम से हुई शिनाख्त
- देर रात अज्ञात शव बरामद, अगले दिन सोशल मीडिया के माध्यम से हुई शिनाख्त
- किलकारी के मंच पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, कला-संस्कृति और विज्ञान का दिखा संगम
- किलकारी के मंच पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, कला-संस्कृति और विज्ञान का दिखा संगम
- नीतीश संवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
- नीतीश संवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
- नीतीश संवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
- प्रसिद्ध गोदना-सेमरिया मेले के आयोजन के लिए विधायक छोटी कुमारी के प्रयास से ₹2 लाख की राशि उपलब्ध
- प्रसिद्ध गोदना-सेमरिया मेले के आयोजन के लिए विधायक छोटी कुमारी के प्रयास से ₹2 लाख की राशि उपलब्ध
- शादी की सातवीं सालगिरह पर डॉ. पंकज कुमार सिंह को लोगो ने दी बधाई
- शादी की सातवीं सालगिरह पर डॉ. पंकज कुमार सिंह को लोगो ने दी बधाई
- मुख्यमंत्री के आगमन एवं सोनपुर मेला के उद्घाटन को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सजग एवं मुस्तैद रहने का दिया निर्देश
- जैतिया में शुभारंभ हुआ बच्चों के लिए निःशुल्क जेपी पाठशाला
- सोनपुर मेला उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री आगमन और पूर्णिमा स्नान को लेकर 22 से 25 नवंबर तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
Categories

Recent Comments