
धूमधाम से मनी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
भेल्दी(सारण):सराय बॉक्स स्थित महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल में बुधवार को धूमधाम से आजाद हिंद फौज के संस्थापक महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की जयंती संत श्रीधर बाबा के सानिध्य में मनाई गई।उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।साथ ही उनके जीवन पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।महर्षि श्रीधर बाबा ने कहा कि नेता जी भारत की स्वतंत्रता में जो अतुल्य योगदान निभाई उसे भुलाया नही जा सकता,आज भी देश को उनके जैसे देशभक्तों की आवश्यकता है। मौके पर श्री श्री 108 श्री दास जी महाराज बालयोगी मुरारी स्वामी,सन्त बिजय दास,डॉ संतोष कुमार कुश कुमार बिपुल यादव सुभाष प्रसाद शिवकुमारी देवी चन्द्रमा कुमार,महेश राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments