सारण :सब्जी खरीदने के विवाद में विक्रेता को पीट,15 हजार छीने
तरैया
थाना क्षेत्र के नेवारी बाजार पर धनिया का पत्ता खरीदने के विवाद में कुछ लोगो ने सब्जी विक्रेता को मारपीट कर 15 हजार नकद और एक सोने का चेन छीन लिया है।इस सम्बंध में सब्जी विक्रेता नन्दनपुर निवासी मोहन साह के कोर्ट परिवाद के आलोक में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमे नंदनपुर गाँव के ही रामबचन महतो एवम चार अज्ञात लोगों की अभियुक्त बनाया गया है।पुलिस जाँच कर रही है।
———
न्यूज़ इनपुट -कुंदन कुमार ,तरैया




Recent Comments