विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की मौत, एनएच जाम

#अभय सिंह/बनियापुर (सारण) : विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी ।जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने युवक का शव एनएच 331 पर रख सड़क को जाम कर दिया।घटना की सुचना पर स्थानीय पुलिस दल बल के साथ पहुंच पीड़ित परिवार को घण्टो समझाने बुझाने पर सड़क जाम तोड़ने का प्रयास किया।स्थानीय मुखिया पति व् अंचलाधिकारी के आश्वासन पर जाम हटाया गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि राजेश्वर साह चेतन छपरा गाव निवासी का 18 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार घर के समीप विद्युत् तार के स्पर्शाघात से गिर गया जिसे आनन फानन में बनियापुर रेफरल अस्प्ताल ले जाया गया।जहाँ चिकित्सको मृत बताया।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मृत युवक का शव एनएच 331 पर रखकर वरीय अधिकारियो के आने व् मुआवजा की मांग करते सड़क जाम कर दिया । घण्टों वाहनों के आवागमन बाधित रहा।अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने परिजनों को मुआवजे के आश्वाशन दिलाने के बाद सड़क पर आवागमन बहाल हो पाया।

मृतक आशीष अपने पिता का चार पुत्रो में पहला सन्तान था जो पढ़ाई के बाद बाप के साथ सब्जी बेचने में मदद करता था।जिसके इस हृदय विदारक घटना से मौत से परिवार का मुख्य कमाऊ पुत्र खत्म हो गया है जिससे परिवार सहित गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है।