दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : नेक्स्ट जेन अवार्ड 2019 के लिए राजकीय +2 उच्च विद्यालय कुमारबाग, चनपटिया की शिक्षिका मेरी एडलीन का चयन किया गया है। मेरी एडलीन ने बताया स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट की तरफ से आयोजित नेक्स्ट जेन अवार्ड 2019 में बिजनेस कॉरपरेट, इंडिविजुअल, ट्रस्ट एनजीओ, इंस्पायरिंग वीमेन, एग्रीकल्चर एन्ड फार्मर, स्पेशली ऐबल, गवर्मेंट सेक्टर, मीडिया एन्ड प्रेस कैटिगरी में देश- विदेश से अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों का चयन किया गया है।एडलीन ने कहा कि “इंस्पायरिंग वीमेन” की कैटेगिरी में “बेस्ट सोशल वर्कर अवार्ड” के लिए उनका चयन किया गया है। यह अवार्ड सेरिमनी 27 जुलाई 2019 को दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित होगा, जिसमें वह शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि उनकी रुचि शुरू से ही समाज सेवा में थी। वे अपने स्तर से व्यक्तिगत रूप से गरीब, जरूरमंदों, असहाय, बीमार लोगों को आर्थिक और शारिरिक श्रमदान से सहायता पहुंचाने का प्रयास करती है और आगे भी करती रहेंगी। साथ ही असाक्षर, अभिवंचित वर्ग की महिलाओं और बच्चियों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करेंगी। मुझे प्रसन्नता है कि मेरे परिवार के सदस्यगण और अन्य लोग सदैव मुझे इस कार्य के लिए प्रेरित करते है और साथ देते है।





Recent Comments