
सारण :किराना दुकान के गोदाम से चोरों ने हजारों की संपत्ति उडायी
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 73 ढोरलाही नारापर सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान के गोदाम से अज्ञात चोरों ने खिड़की का लौक तोड़ हजारों की सामग्री लेकर फरार हुए. वहीं गोदाम के बाहर लगी महिन्द्रा सुप्रीमो गाड़ी का गेट का शीशा तोड़ कर अंदर का लौक खोल गाड़ी ले जाने का प्रयास किया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने उक्त सड़क के किनारे नीरज सिंह की गोदाम के खिड़की का लौक तोड़ अंदर घुस गए और उसमें रखे डालडा, सरसो तेल, रिफाईन, साबुन, सर्फ तथा चावल लेकर फरार हो गए. जबकि चोरों ने गोदाम के बाहर लगी महिन्द्रा सुप्रीमो गाड़ी का गेट का शीशा तोड़ गाड़ी ले जाने का प्रयास कर रहे थे तभी आवाज सुन घर वाले हल्ला मचाया तो उक्त चोरों वहां से चंपत हो गये. सूचना मिलने के बाद अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात किया. समाचार प्रेषण तक गोदाम मालिक नीरज सिंह द्वारा अमनौर थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराया गया था. हालांकि अमनौर पुलिस ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी.




Recent Comments