*नालन्दा:​रात भर हुई होम डिलीवरी छककर पिए शराब।शान्ति पूर्ण होली सम्पन्न*
👈कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर’नालंदा👉
रहुई प्रखंड जिला मुख्यालय से करीब होने के कारण रात भर दारू का खेप  घर घर  पहुंचने और पीने का दौर जारी रहा  लेकिन सड़क झूमते नजर नही आ आ रहे थे  ।इतना ही नहीं प्रखंड के सुदूर गांव में शराब के कारण कई जगह गाली-गलौज व मारपीट झाड़प हुई और कई लोग चोटिल हुए जिसमें मई फरीदा पंचायत के सात लोग होलिका दहन के दिन शराबियों का शिकार हुए और चोट खाए हुए लोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहुई में किया गया चोटिल लोगों में कमलेश रविदास मिथिलेश रविदास मुकेश रविदास उदय रविदास मीना देवी कांति देवी ललिता देवी शामिल है । वहीं रहुई थाने में मारपीट के कारण मई फरीदा गांव के बेचन चौहान विपिन चौहान लालकेश्वर चौहान आनंद चौहान सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जबकि गोबरिया रहीमपुर  सहित अन्य गांवों में थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चुलाया हुआ दारू और मादक पदार्थों को बहाया इतना ही नहीं राजनीति दबाव के कारण पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया गया। जबकि थाना क्षेत्र के देकपूरा गांव से मथुरा सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह के पत्नी को दारु रखने के आरोप में पकड़ कर लाया गया उसके बाद पत्नी को छोड़कर सुरेंद्र सिंह को ही जेल भेज दिया गया ग्रामीणों के कथनानुसार छुड़ाने गए पूर्व पूर्व मुखिया अविनाश कुमार राजन यादव अन्य लोगों से शुभ लाभ का बात ना बनते देख सुरेंद्र सिंह को जेल भेज दिया गया। भागन बिगहा एवं बेना थाना क्षेत्र में भी छिटपुट घटनाएं तो हुई लेकिन थाना प्रभारी के सूझ भुझ से निराकरण करा दिया और कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ।