सारण का एनसीसी कैडेट विपिन गणतंत्र दिवस में राष्ट्रपति परेड में होगा शामिल 
📝 कुलदीप महासेठ की रिपोर्ट 
 
राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र व एनसीसी कैडेट  विपिन कुमार  गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली के लिए चयनित होकर नाम रौशन किया.  बताया जाता है कि  26 जनवरी  गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के  लालकिले के पास  राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द  के समक्ष होने वाले परेड के लिए  7बिहार बटालियन एनसीसी छपरा इकाई  के लगभग 1900 कैडेटों में से मात्र एक  युनिट ट्रुप नंबर 204 एनसीसी कैडेट सर्जेन्ट विपिन कुमार का चयन किया गया है.  इसके चयनित होने पर जहां एक ओर अमनौर राजकीय इंटर कॉलेज के साथ – साथ कनिष्ठ  स्कन्ध में बटालियन का भी नाम रौशन किया है. वहीं दुसरी ओर उनके माता-पिता भी काफी हर्ष महसूस कर रहे हैं कि उनका लाल देश के महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष अपना हुनर का प्रर्दशन दिखाएगा.  तरैया थाना क्षेत्र के पचौडर गांव निवासी किसान रामनरेश सिंह के पुत्र  विपिन कुमार  स्थानीय इंटर कॉलेज के दसवीं वर्ग के छात्र हैं. इस सुचना के बाद  एनसीसी शिक्षक गजेंद्र सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विपिन कुमार काफी उत्साही व प्रयत्नशील है. जो 2016 में  एनसीसी से जुड़ा तब से एनसीसी में लगातार  अच्छा प्रदर्शन करते आ रहा है.