सिवान :जनता सहयोग करे तो अपराधियों की कसेंगे नकेल : नवीन
▶️बेसिंग पुलिसिंग को मजबूत करना पहली प्राथमिकता
▶️लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादन 
न्यूज़ इनपुट-प्रवेज़ अख्तर

 मंगलवार को जिले के नव नियुक्त एसपी नवीन चंद झा ने पदभार ग्रहण कर लिया। बता दे कि जिले के पूर्व एसपी सौरभ कुमार साह के तबादले के बाद मंगलवार को नए एसपी नवीन चंद झा को एएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रभार दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जनता और पुलिस के बीच अच्छी संबंध स्थापित कर जिले से अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसना प्राथमिकता है। इनका कहना है कि पुलिस के सामने अनेक चुनौतियां हैं, लेकिन शहर की जनता अगर साथ दे तो हर तरह की चुनौती से निपटा जा सकता है। इन्होंने बताया कि जिले में अपराध पर नियंत्रण रखना प्रमुखता है। जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे एवं लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करना हमारे कार्यो में अहम है। एसपी ने कहा कि बेसिक पुलिसिंग मजबूत किया जाएगा। अगर हमारी पुलिसिंग मजबूत रही तो और सही कार्य हो तो सब अच्छा रहेगा। इसको ही हमे सुदृढ़ करना है। इसके अलावा बेसिक पुलिसिंग को ठीक करना, आपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों को पकड़ना, फरार आरोपियों को पकड़ना, शराब और जुआ के अड्डे तथा नशे का सामान बेचने वालों पर अंकुश लगाना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।पुलिस के सूचना तंत्र को भी मजबूत करना है। अगर पुलिस की सूचना तंत्र मजबूत रहेगा तो अपराधियों पर नकेल कसा जा सकता है। सूचना तंत्र मजबूत करने के बाद नशि्चित तौर पर अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। पुलिस, जनता के करीब रहे तो निश्चित ही विश्वाश कायम होगा। विश्वाश कायम होगा तो लोग भी थाने में जा कर अपनी परेशानी बता सकते है। साथ ही इन्होंने बताया कि अभी तो मैं पदभार लिया हूं जिले का नाम पहले से सुना हूं। यहां की स्थिति से अवगत हो रहा हूं जहां भी कमी मिलेगी उसे दूर किया जाएगा। आम जनता भयमुक्त होकर थाने आए और अपनी बातों को पुलिसकर्मियों के सामने रखे, यही कोशशि रहेगी। जनता ही तो सब कुछ है, जनता के सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं है।