बेतिया – नौतन:– वार्ड सदस्यो का आरोप बिना सुचना किया गया विकास शिविर का आयोजन
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प. चं) बिहार :–
नौतन– प्रखंड क्षेत्र के पश्चिम पंचायत स्थित पंचायत भवन में शनिवार को विकास शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे प्रचार-प्रसार नहीं किया गया ।जिसको लेकर वार्ड सदस्य आम जनता में काफी आक्रोश व्याप्त था वही वार्ड सदस्य राजकुमारी देवी गौरी महतो बिकाऊ मुखिया पंच मोहन प्रसाद उपसरपंच रोबिन यादव ने नौतन प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को इस संबंध मे एक ज्ञापन देकर आरोप लगाया बिना प्रचार प्रसार के शिविर का क्या महत्व जबकि इसकी सूचना आम जनता को न हो । केवल अधिकारी अपना खानापूर्ति कर चले जाएंगे ।वार्ड सदस्य राजकुमारी देवी पंच गौरी महत्व ने कहा कि वार्ड नंबर 15 के आम जनता इस संबंध मे वीडियो का घेराव भी करगी ।इधर शिविर मे विधि व्यवस्था भी नही था जिसके कारण कर्मी लोग इधर उधर भटकते नजर आए । कर्मियों ने भी आरोप लगाया। विकास शिविर में हम लोग पानी तक के लिए मोहताज बने है कुर्सी का इल्जाम नही किया है जिसके कारण हम अधिकारी भटक मजबूर है यहां तक बहुत वार्ड सदस्यों को यह भी मालूम नहीं था कि पंचायत में आज विकास लगेगा । बहुत लोग तो अधिकारी को देख पंचायत भवन में पूछने लगे की यहां क्या हो रहा है अधिकारियों ने बताया कि आपके यहां विकास शिविर आयोजन किया गया है मौके पर पहुंचे अधिकारी प्रधानमंत्री आवास सहायक पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग पशुपालन विभाग, विकास मित्र पंचायत सचिव आदि मौजूद रहे । इस संबंध मे प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से पूछे जाने पर बताया कि पश्चिम पंचायत मे यह दूसरा शिविर है इस कारण सभी लोगों को मालूम था कि पंचायत मे 15 दिन बाद विकास शिविर लगाया जाएगा उसी के कारण प्रचार-प्रसार नहीं किया गया ।




Recent Comments