सारण :एनएसएस के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर लौटे आईजी आवार्डी का स्वयंसेवकों ने किया स्वागत
 
छपरा- 
विज्ञान भवन नई दिल्ली में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा एनएसएस को युवाओं के लिए और प्रभावी बनाने के लिए आयोजित  सम्मेलन में भाग लेकर लौटे जयप्रकाश विश्वविद्यालय के आईजी एन एस एस आवार्डी मंटू कुमार यादव  प्रवीण कुमार  का  एनएसएस स्वयंसेवको द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया । राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय सेवा योजना से पुरस्कार प्राप्त पिछले 5 वर्ष के आईजी अवार्डी पुरस्कार विजेताओं को आमंत्रित किया गया था।जिसमें जयप्रकाश विश्वविद्यालय 
से ऋतुराज ,प्रवीण कुमार,एंव  मंटू कुमार यादव शामिल हुए थे। मंत्रालय के राज्यमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा प्रतिभागियों से एनएसएस को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव लिए  गए। तत्पश्चात सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रपति के दरबार हॉल में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि के रुप में शामिल हुए तथा राष्ट्रपति भवन मैं भ्रमण कराया गया।।।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों में  रंजीत कुमार
, प्रिंस कुमार , मकेशर पंडित, सुजीत कुमार ,सन्नी सुमन, विवेक कुमार, एवं आलोक कुमार उपस्थित थे।