सारण :ए आई एस एफ का पांच सदस्यीय टीम ने विश्वविद्यालय अधिकारियों से की वार्ता
छपरा (वि वि)
छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय में पार्ट थ्री के फार्म भरने का बवाल ठंडा होने का नाम नही ले रहा है। आज ए आई एस एफ का पांच सदस्यीय टीम ने वार्ता की। प्रतिकुलपति,कुलसचिव, एवं अन्य विवि पदाधिकारियों के मौजूदगी में वार्ता हुई जिसके बाद कुलपति ने स्नातक पार्ट-3 के परीक्षा फार्म भड़ने पर तत्काल रोक लगा दी।
कल: एआईएसएफ और अन्य संगठनों के छात्र नेताओं से कुलपति की हुई वार्ता विफल रही थी,मगर आज एक बार फिर एआईएसएफ से हुई गहन वार्ता के बाद छात्रहित में कुलपति के आदेश पर तत्काल प्रभाव से परीक्षा फार्म भड़ने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।
सभी छात्रों ने इसे छात्रहित में ऊठाया गया सही कदम बताया।ए आई एस एफ के जिला सचिव
राहुल कुमार यादव ने कहा कि इस आदेश के बाद पार्ट-3 के वैसे छात्र जिन्हे नामांकित सीट से अधिक वाले लिस्ट में बताकर परीक्षा फार्म नही स्वीकार की जा रही थी वो अब राहत के सांस लेंगे,मगर वही कई वर्षो के बाद परीक्षा फार्म भड़ने एवं परीक्षा तिथि घोषित होने से खुशी महसूस कर रहे बाकी छात्रों को गहरा सदमा लगा है,वो छात्र काफी नाखुश हैं।जिला सचिव ने कहा कि छात्रों के गम्भीर समस्याओं को देखते हुए हमारा छात्र संगठन राज सरकार के मुख्यमंत्री,
शिक्षमंत्री, एवं स्थानीय सांसद,विधायक,विधान पाष॔द को पत्र लिखकर छात्रों के इन गम्भीर समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द निदान की मांग करेगा।वहीं कोषाध्यक्ष अमित नयन ने कहा कि इस समस्या के जल्द निदान नही निकलने पर हमरा संगठन छात्रहित में सड़क से सदन तक आंदोलन करेगा।आज के वार्ता में जिला सचिव राहुल कुमार यादव,जिलाध्यक्ष विकाश गुप्ता,सह सचिव राजीव कुमार,कोषाध्यक्ष अमित नयन,अनमोल कुमार आदि शामिल थे।





Recent Comments