विजय जुलूस में हंगामा के दौरान फायरिंग व पथराव की घटना में कई लोग घायल, पुलिस मौके पर पहुंची
अमनौर/सारणः पैक्स चुनाव परिणाम में जीत से उत्साहित लोगों द्वारा निकाले गए विजय जुलूस के दौरान हंगामा फायरिंग व पथराव कि घटना प्रकाश में आया है .मालूम हो कि अमनौर कल्याण पंचायत पैक्स अध्यक्ष चुनाव के नतीजे आने के बाद निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह की विजय जुलूस शुक्रवार को देर शाम निकाली गई थी जहां थाना क्षेत्र के पुरैना गांव स्थित पंचायत के मुखिया राजकुमार सिंह के दरवाजे के पास पहुंची तो हंगामा खड़ा हो गया. जिसमें दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया. जिसमें कई लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है. इसको लेकर मुखिया राजकुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह तथा उनके समर्थकों द्वारा जानलेवा हमला करने की योजना बनाकर जानबूझकर दरवाजे पर फायरिंग तथा पथराव की गई. जिसकी लिखित शिकायत आमना थाने में की गई है. सूचना मिलने के बाद मनोहर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गई है.




Recent Comments