जमीरूल हक/ गोपालगंज। जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र का अपराध से गहरा नाता होता जा रहा है गोलीबारी हत्या रंगदारी एवं छेड़खानी जैसे अपराध यहां के लिए अब आम बातें होती जा रही है। हालांकि लगातार दो हत्याओं के बाद पुलिस कप्तान ने थाना अध्यक्ष का तबादला जरूर कर दिया लेकिन अपराध है कि थमने का नाम नहीं लेता । ताजा मामला थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरटिया में एक दलित नाबालिक बच्ची से स्कूल के ही एक शिक्षक के द्वारा छेड़खानी के आरोप का मामला सामने आ रहा है । जिसके बाद आरोपी शिक्षक पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया जाते हैं। वही पुलिस ने पीड़ित बच्ची को उसके पिता के साथ फर्द बयान एवं मेडिकल जांच के लिए अपने साथ ले गई ।घटना के बारे में बताया जाता है कि मीरगंज थाने के खैरटिया मध्य विद्यालय की छात्रा कल जब मानव श्रृंखला की तैयारी में भाग लेने स्कूल गई थी तभी आरोपी शिक्षक ने बच्चों को रोके रखा तथा जब सभी बच्चे के चले जाने के बाद बच्ची के साथ छेड़खानी किया जिसके बाद बच्ची रोते हुए अपने घर जाकर अपनी मां से आपबीती सुनाई तब बच्ची के पिता मजदूरी करने बाहर गए थे। सुबह जब घरवाले स्कूल गए तो शिक्षक स्कूल से फरार बताए गए जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने आगजनी कर रोड जाम कर दिया तथा स्कूल में रखें ब्रेंच कुर्सी एवं पानी की टंकियां इत्यादि को तोड़ दिया । ग्रामीणों का आरोप था कि स्कूल में शिक्षक शराब पीते हैं तथा मीट एवं मुर्गा खाते हैं जबकि स्कूल परिसर में शराब की खाली बोतलें एवं प्लेट में रखी हुई हड्डी भी देखे गए। इसके बाद मौके पर पहुंची मीरगंज थाने की थाना प्रभारी सहित हथुआ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी सहित भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने आरोपित की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद भीड़ को शांत कराया । इस बारे में जब स्कूल के प्रधानाध्यापक से बात की गई तो उन्होंने इस मामले पर अपनी अनभिज्ञता बताई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।