उसरी कलां गांव में रासलीला लोगों को खूब आ रहा रास
#मनोकामना सिंह /दैनिक खोज खबर

मढौरा /सारण
इसुआपुर प्रखंड के उसरी कलां गांव मे आयोजित 11 दिवसीय सतचन्डी महायज्ञ में हो रहे रासलीला लोगों को खूब रास आ रहा है । जनक जननी सीता माता की जन्मभूमि जनकपुर धाम की श्री कृष्ण आदर्श रामलीला मंडली की रासलीला यज्ञ परिसर को भक्तिमय किये हुये है । देर संध्या शुरू होने वाली रासलीला मे सैकड़ो की संख्या मे पुरुष और नारी मनमोहक प्रस्तुति का प्रतिदिन आनंद ले रहे है । क्षेत्र में जैसे ही इनकी चर्चा फैल रही है , दर्शको की संख्या दिनप्रतिदिन बढ़ रही है । राधा की भूमिका में विक्रम झा और श्रीकृष्ण की भूमिका में नरेन्द्र झा की प्रस्तुति को लोग काबिले तारीफ बता रहे है । गौर तलब है की राधा और श्री कृष्ण की रासलीला भी लोगों मे आस्था स्वरूप घर बनाये हुये है । धार्मिक पुस्तको मे ऐसी चर्चाये है की श्री कृष्ण भगवान ने अपने हजारो रूपों को धारण कर गोपियों के साथ रास रचाया लेकिन एक क्षण भी मन में वासना का प्रवेश नहीं होने दिया । कामदेव पूरी कोशिश के बाद भी भावना को उत्पन करने में विफल हो गये ।कहा जाता है समान्य भाषा में काम क्रोध जैसे भाव जीवन के लिये सही नही माने जाते , लेकिन उधर गोपियां भी श्री कृष्ण को पाने के लिये कहती थी की अपने आराध्य तक पहुंचने के लिये कोई भी भाव गलत नहीं होता है ।




Recent Comments