भीषण गर्मी अब लगी है झुलसाने
राकेश फौजदार
भरतपुर 21 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर सम्भाग में भी भीषण गर्मी से आमजन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को भी सूर्य नारायण ने अपना प्रचण्ड रूप बरकरार रखा और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भीषण गर्मी अब आम लोगों और पशुओं को झुलसाने लगी है। दोपहरी में सड़कों पर सूनापन नजर आ रहा है। वहीं लोग अपने आवश्यक कामकाज सुबह के बाद शाम को निपटा रहे हैं। तेज गर्मी के बाद भी अभी शिशु कक्षाएं चल रही है। गर्मी के कारण बच्चों में तेज बुखार-उल्टी दस्त की बीमारियां शुरू हो चुकी हैं जिससे सरकारी व निजी अस्पतालों मे शिशु रोगियों की भीड़ लगी है। गर्मी की स्थिति यह है कि 11 बजे बाद निकलना दूभर है। तापमान 12 बजे बाद से ही 40 डिग्री के ऊपर पहुंच जाता है 3 बजे तक 44 डिग्री तक आ जाता है ।




Recent Comments