नरहरपुर के नरायणपुर का मामला
मढ़ौरा(सारण) । एक शादी समारोह के दौरान संचालित आरकेष्ट्रा में तमंचा लहराते हुए नर्तकी के साथ ड्रांस का पुलिस ने जांच शुरु कर दी है । बता दे की तमंचा लेकर नर्तकी के साथ ड्रांस करने का एक वीडियों बुधवार की सुबह से सोशल साइट्स पर
तेजी से वायरल हुआ था । वीडीयो गौरा ओपी क्षेत्र के नरायणपुर का होने की जानकारी सामने आने के बाद गौरा ओपी सकते में आ गयी । गौरा ओपी पुलिस ने नरहरपुर के नरायणपुर जाकर तथ्य की जांच की है । पुलिस के अनुसार जांच में वायरल वीडिओ में तमंचा लहराकर ड्रांस कर रहे युवक की पहचान कर ली गयी है । पुलिस को यह भी पुष्टी हुई है की वायरल वीडियो में तमंचा लहराते दिख रहे युवक के घर पर उसकी बहन की शादी थी । मामले में फिलहाल परिजन युवक के हाथ में खिलौना होने की बात कह रहे है । गौरा ओपी इंचार्ज केडी यादव में बताया है की जिस व्यक्ति के यहा बरात आई थी उस घर के किसी व्यक्ति के नाम पर लाइसेंसी हथियार होने की जानकारी नही मिली है । मामले में परिजन से युवक में हाथ में दिख रहा खिलौना तत्काल प्रस्तुत करने को कहा गया है ।




Recent Comments