सारण :इसुआपुर में भी भारत बंद का दिखा व्यापक असर
#अजहर करीम
इसुआपुर . सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट के दुरूपयोग को लेकर दिए गए फैसले के समर्थन में भारत बंद का व्यापक असर इसुआपुर में भी दिखा .जेनरल व ओबीसी जाति के लोगों ने इसुआपुर बाजार तथा लौंवा-सढ़वारा गांव के पास मुख्य सड़क को जाम कर यातायात बाधित किया .वहीं आगजनी कर आरक्षण के विरोध में गगनभेदी नारे भी लगाए .इस दौरान छपरा-सतरघाट मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही .जातिगत आरक्षण बंद करो ,सभी जाति के गरीबों को आरक्षण की सुविधा दो ,महापुरूषों के नाम पर राजनीति करना बंद करो ,महापुरूषों को जाति की डोर से नहीं बांधो ,न्यायपालिका को निष्पक्ष रहने दो ,न्यायपालिका का विरोध कानून व संविधान का अपमान है ,आरक्षण हटाओ-जाति द्वेष मिटाओ जैसे नारे लगाए जा रहे थे .