सारण :आर्केष्ट्रा वाली से व्याह रचा पत्नी को घर से निकाला

#अभय सिंह /बनियापुर (सारण )आर्केष्ट्रा वाली से शादी रचा कर पहली पत्नी को मारपीटकर घर से निकाल दिए जाने की प्राथमिकी स्थानीय थाना में कोर्ट परिवाद के आधार पर दर्ज की गयी है ।जिस परिवाद में पीड़ित आशा देवी ने बताई है की 15 वर्ष पूर्व इब्राहिमपुर के त्रिभुवन राम के साथ मेरी शादी हुई थी।

जिसके बाद एक पुत्री सहित दो पुत्र है।पति रोजगार के लिए आर्केष्ट्रा में काम करने के क्रम में नर्तकी रानी देवी से शादी कर लिया, और विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया तथा आर्केष्ट्रा में डांस करने के लिए प्रेरित करने लगे तथा ऐसा न करने पर आत्म हत्या करने पर मजबूर किया जा रहा है।

वही सास, भसुर, गोतनी भी प्रताड़ित करते है। मामले में पति, सौतन सहित रामकिशुन राम, धर्मेन्द्र राम को नामजद करते न्याय की गोहर लगाई है।मामले में पुलिस जाँच कर रही है।