कुत्ता के काटने से सुनील की मौत, रैबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया था सुनील

मृतक सुनील का फाइल फोटो

✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल के लिए बीघापुर उन्नाव (उ.प्र) से जितेंद यादव की रिपोर्ट:-बारा सगवर थाना क्षेत्र के बारा गाँव मे माह पूर्व कुत्ते ने एक व्यक्ति को काटा था, लापरवाही के चलते रैबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया था जिसका खामियाजा बारा निवासी सुनील ( 35) पुत्र कल्लू को आज अपनी जान गवांकर भुगतना पड़ा कल्लू निर्मल जो अपने परिवार के गुजर बसर के लिए विदेश मे नॉकरी करता था और 4 माह पहले अपने गाँव आया हुआ था।

अभी एक माह पहले उसको गाँव में एक कुत्ते ने काट लिया था लापरवाही व अज्ञानता के चलते उसने रैबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया लेकिन आज जब अचानक इनकी तबियत बिगड़ी तब परिजन इन्हें कानपुर हैलेट ले गए वँहा से जबाब होने पर SGPGI लखनऊ ले जाया गया। वँहा से बलरामपुर हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते मे इनकी मौत हो गयी। मृतक की पत्नी का रो- रो कर बुरा हाल है।इनके दो छोटे छोटे बच्चे हैं। एक लड़का यशु 7 वर्ष तथा दूसरी लड़की पलक 5 वर्ष की है।