दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नौतन । नौतन प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत बन रहे जल नल योजना फ्लॉप होता हुआ दिखाई दे रहा है। शुद्ध जल के लिए प्रत्येक दिन ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए दिखाई देते हैं लेकिन इस योजना में लापरवाही बरतने वाले को विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का करवाई नहीं किया जा रहा है। वही मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत बन रहे जल नल योजना धरातल पर धराशाई होता हुआ दिखाई दे रहा है फिर भी विभागीय लापरवाही या इनकी मिलीभगत से कोई करवाई नहीं किया जा रहा है । ग्रामीण शुद्ध जल के लिए तरस प्रदर्शन कर वरीय पदाधिकारी से जांच व कार्रवाई की मांग करते आ रहे हैं लेकिन विभाग इस दिशा में उदासीन बना हुआ है। कार्य मे अनियमितता और लूट पाट मची हुई है । वही कुछ पंचायतों में पैसा खर्च किए बिना ही वार्ड सदस्य के मोबाइल पर खाते में रुपया जमा दिखाया गया है जिसके कारण आज तक लोगों को शुद्ध जल नसीब नहीं हुआ। सरकार के इस योजना में करोड़ों रुपया बेकार साबित हो रहे हैं। ग्रामीण प्रखंड से लेकर जिला तक कितने आवेदन एवं प्रदर्शन किए गए फिर भी प्रशासन मौन धारण किए हुए है लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण संवेदक मनमानी ढंग से योजना का लाभ उठाकर मनमाने ढंग से काम करवाते हैं और राशि का बंदरबांट कर रहे हैं ।