सारण :असमाजिक तत्वों ने विद्यालय को आग के हवाले किया

दरियापुर :थाना क्षेत्र के दरिहारा उच्च विद्यालय दरिहारा सह इंटर कॉलेज में मंगलवार की रात्री में असमाजिक तत्वों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया. आग की भयावह स्थिति को देखते हुए भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह तथा ग्रामीणों ने सारण के वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी को घटना अवगत कराया. रूडी ने तुरंत जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधिक्षक से बात कर चार दमकलो को भेजवाया. दमकलो की टीम ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया. एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी सबसे बड़ी घटना जब एक ही विद्यालय को निशाना बना कर विद्या की मंदिर को आग के हवाले कर सबकुछ खत्म कर दिया गया. पिछले बीते सप्ताह के मंगलवार की रात्री में भी कार्यालय का ताला तोड़ कर विद्यालय से जुड़े सभी कागजातों को फाड़ कर नष्ट कर दिया गया था. विद्यालय को पूर्ण रूप से जला दिये जाने से वर्ग आठ से दश तक के करीब 1200 विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट मंडरा गया हैं. घटना की खबर मिलते ही सारण के जिला पदाधिकारी हरिहर प्रसाद, पुलिस अधिक्षक हरिकिशोर राय, जिला पदाधिकारी हरम किशोर सिंह, सोनपुर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा, दरियापुर थाना, परसा थाना दर्जनों अधिकारियों ने घटना की जानकारी लिया तथा बच्चे और समाज के विधि व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले असमाजिक तत्व पर विशेष टीम गठित कर उचित कारवाई करने की बात कही.सोनपुर से परसा के बीच में ग्रामीणों के प्रयास से 1952 में पहला उच्च विद्यालय स्थपित किया था जो आज तक अपने अनुशासन और पढाई के मामले में जीले में एक अलग पहचान बना कर रखा हैं. यहा के अनुशासन को देखते हुए विद्यालय में 1989 में माध्यमिक बोर्ड का सेन्टर भी रह चुका हैं. ईस घटना ने पुरे समाज को झकझोड़ कर रख दिया हैं साथ ही हर कोई अपने अपने स्तर से घटना पर अधारित तरह तरह के चर्चा कर रहे हैं.