सारण :दरिहारा नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्धघाटन मैच
दरियापुर
प्रखंड के दरिहारा मे चतुर्भुज बनाम बेलहर के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर बेलहर ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 84 रन बनाए । दरिहारा चतुर्भुज की टीम 66 रन पर ऑल आउट हो गयी । बेलहर ने 18 रन से मैच को जीत लिया।मैच के उद्धघाटनकर्ता भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला हफजाई किया और कमिटी को धन्यवाद दिया की इस तरह का नाईट मैच आयोजन आपलोगो ने किया और इस मैच का फाइनल कप किसी बिहार सरकार के मंत्री द्वारा वितरण होगा। इस मौके पर दरिहारा पैक्स अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह , नरेंद्र सिंह,उमेश सिंह,ब्रजेश कुमार सिंह, सीटू सिंह,अनिकेत, गौरव आदि उपस्थित थे।