भाजपा नेता ने कटाव व संबंधित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी से किया मांग

तरैया(सारण)।
तरैया विधानसभा में भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को आवेदन दे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पानापुर में हो रहे कटाव के लिए त्वरित कार्रवाई करने का मांग किया है। भाजपा नेता ने आवेदन में बताया है कि तरैया विधानसभा अंतर्गत पानापुर और तरैया प्रखंड के दर्जनों पंचायत बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गंडक नदी पर बने बांध के कटाव को तत्काल नहीं रोका गया तो तरैया समेत जिले के अन्य क्षेत्र भी बाढ़ से प्रभावित हो जाएंगे। एक तरफ अतिवृष्टि और नहर में पानी के कारण तरैया प्रखंड के माधवपुर पचरा और भट्गई नारायणपुर भगवतपुर सरेया रत्नाकर आदि तथा पानापुर के मोहम्मदपुर बकवा दुबौली रसोली सतजोड़ा आदि पंचायतों की दर्जनों गांव के खरीफ फसल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके फल आवश्यक कार्रवाई करते हुए किसानों को उनके फसल का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग किया है। साथी बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन द्वारा नाव उपलब्ध कराने का मांग किया गया है।