सारण :अभाविप के जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता के मुख्य अतिथी होंगे जेपीयू के कुलपति
#न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठक 

छपरा 
 स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता को लेकर समीक्षा बैठक स्थानीय कार्यालय रिविलगंज में किया गया जिसमें दौड़ प्रतियोगिता के संदर्भ में होने वाली सभी विषय पर चर्चा किया गया, जिससे मुख्य अतिथी के रूप में जेपीयू के कुलपति श्री हरिकेश सिंह से मिलकर दौड़ प्रतियोगिता में आने को निमंत्रण दिया गया कुलपति महोदय नही दौड़ प्रतियोगिता में आने का निमंत्रण स्वीकार किया,,
दौड़ प्रतियोगिता में जिले से 200 सौ युवा धावक भाग ले रहे है दौड़ प्रतियोगिता में सफल 30 प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा
दौड़ प्रतियोगिता 12 जनवरी 2018 को सुबह 7 बजे से इनई पुल से सुरु होगा और सेगरटोला होते हुवे गौतम बाबा के मंदिर तक जाकर पूण वापस इनई पुल तक आएगा,
बैठक में- मुख्य रूप से नवलेश सिंह,राजा गुप्ता,आदित्य सिंह,अभिषेक शर्मा, विशाल कुमार, हर्षवर्धन सिंह,ओमप्रकाश बारी, रवि शर्मा, सुबोध शर्मा,रंजीत कुमार इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे ।