सिवान :गैस से लगी आग में महिला व मासूम आशिंक रूप से झुलसे, चल रहा इलाज 
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ 
सिवान-गैस सिलेंडर के लीक से लगी आग में एक महिला सहित एक 10 वर्षीय बच्ची आंशिक कुमारी झुलस गई. घटना पुरानी बाजार सिवान जिले के चैनपुर की है. सूचना पर चैनपुर ओपी प्रभारी बीरेंद्र राम पहुंच कर मामले की जांच की. झुलसी महिला शांति देवी पिता स्व0 मोहन प्रसाद के घर से 14 किलोग्राम के 9 सिलेंडर जिनमें 5 भरे और चार खाली थे. सभीं सिलेंडर सहित शांति देवी को पुलिस ने कब्जे में लिया. इस मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नरेंद्र शेखर सिंह के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया. उधर घायल महिल की इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिसवन से रेफर कर सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया. महिला की गिरफ्तारी के लिए जिला मुख्यालय से दो महिला पुलिस की देखरेख में घायल शांति देवी का इलाज चल रहा है. मौके पर एएसआई सुरेश कुमार सिंह भी उपस्थित है.