सारण :डोरीगंज मे एक नवविवाहिता की हत्या
——-
दिग्विजय सिंह बब्लू की रिपोर्ट
——–
डोरीगंज -:
रोज रोज की कहासुनी व आपसी तू तू मै मै के बीच एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर देने का मामला प्रकाश मे आया है ।
मामला डोरीगंज थानाक्षेत्र के दरियावगंज गाँव की है इस संबंध मे मृत विवाहिता के पिता पूर्वी बलुआँ निवासी किशोर राय के द्वारा दरियावगंज निवासी दामाद सनोज राय को आरोपित कर हत्या का मामला दर्ज कराया है
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मृत विवाहिता के पिता ने बताया है कि अपनी 21 वर्षीय पुत्री आरती देवी की शादी वर्ष 2013 मे डोरीगंज थानाक्षेत्र के दरियावगंज निवासी शिवनारायण राय के पुत्र सनोज राय के साथ की थी जिसके कुछ महीने बाद से ही दोनो के बीच आपसी तनाव उत्पन्न हो गया दोनो का अक्सर आपस मे विवाद हुआ करता था इसी बीच दोनो मे तल्खी बढती गई और विवाद के दौरान सनोज मेरे दामाद ने बेटी की हत्या कर दिया जिसकी सूचना गाँव के मुखिया ने मुझे फोन पर दी जब पहुँचा तो दरवाजा बंद था और घर के सभी लोग फरार थे स्थानीय सूत्रो के मुताबिक मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया । नवविवाहिता का शव अभी नही मिल पाया है शव की खोजबीन जारी है सभी लोग घर मे ताला लगा घर से फरार है । अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।




Recent Comments