सारण :अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बंधन बैंक डीएससी कर्मी से 57 हजार 9 सौ 30 रूपया तथा दो मोबाइल लूट कर फरार


#रिपोर्ट -अभय सिंह /बनियापुर (सारण) :बनियापुर थाना के सीमा क्षेत्र पिरौटा शिव मंदिर के निकट अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बंधन बैंक डीएससी कर्मी से 57 हजार 9 सौ 30 रूपया तथा दो मोबाइल लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद सदर डीएसपी और स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की तहकिकात कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बनियापुर के बंधन बैंक उप शाखा कर्मी राजेश कुमार ग्रुप लोन की राशि वसूल कर बैंक वापस आ रहे थे कि उक्त स्थल पर अज्ञात दो अपराधी बाइक पर सवार बैंक कर्मी के बइक का पिछा कर बैंक कर्मी को रोक दिया। तथा बैंक कर्मी के माथे पर पिस्टल तान दिन दिया। तथा बैंक कर्मी का बैग झपटने लगे। जिस पर बैंक कर्मी ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने पिस्टल के बट से बैंक कर्मी को मार दिया। और बैंक कर्मी का रुपया से भरा बैग और दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। जहां बैंक कर्मी घटना के बाद हो हल्ला किया तो स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस दी। जिस पर गौरा पुलिस और बनियापुर पुलिस के साथ सदर डीएसपी अजय कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की तहकिकात कर रहे है।




Recent Comments