सिवान :सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
तरवारा (सिवान)
जी बी नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गॉव के पास एस एच 73 सिवान पटना मुख्य मार्ग पर रविबार की रात्रि खाना खा कर सड़क पार कर अपने नए माकन पर जाने के दौरान माधोपुर गॉव निवासी 45 बर्षीय कृष्णा तिवारी को तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल चालक आंदर थाना क्षेत्र के बंभा गॉव निवासी छोटे चौबे ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया जिससे माधोपुर गॉव निवासी कृष्णा तिवारी की मौत घटना स्थल पर हो गई। वही मोटरसाइकिल चालक छोटे चौबे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर घायल छोटे चौबे को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान पहुँचाया। जहाँ से चिकित्सको ने गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को पी एम सी एच पटना रेफर कर दिया। जहाँ इलाज चल रहा है। वही माधोपुर गॉव निवासी मृतक कृष्णा तिवारी के शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्मार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया।
शव पहुँचते ही मचा कोहराम
पोस्मार्टम के बाद मृतक कृष्णा तिवारी का शव जैसे ही सोमबार को पैतृक गॉव माधोपुर पहुँचा की मृतक के परिजनों के ह्रदय बिदारक चीत्कार से कोहराम मच गया। ग्रामीणो का हुजूम मृतक के दरवाजे पर उमड़ पड़ा।
इस सन्दर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की मृतक के पुत्र संजय तिवारी के द्वारा मिली आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।




Recent Comments