पहले दाढ़ी नहीं बनायी तो गुस्से में हजाम को मारकर दांत तोड़ा. प्राथमिकी दर्ज
अमनौर /सारण

पहले दाढ़ी नही बनाई तो हजाम के साथ मारपीट कर जबरे का दाँत तोड़ने का मामला सामने आया है. गुरुवार को थाना क्षेत्र के खासपट्टी गाँव मे अपने जजमान हरिन्द्र राम के बेटे के शादी में दाढी बनाने गए बलहां गांव निवासी अमेरिका ठाकुर उक्त जजमान के परिवार के सदस्यों का दाढ़ी बना रहे थे कि बगल के ही रामनाथ राम के पुत्र नरेश राम ने अपनी दाढ़ी पहले बनाने के लिये बोला. जहां अमेरिका ठाकुर ने मना करते हुए कहा कि जिसके पास आय है पहले उसका दाढ़ी बना आपका बना देंगे. जिसको लेकर नरेश राम आग बबूला हो गया और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर जबरे का तीन दांत तोड़ दिया. घायल होने के बाद अमेरिका ठाकुर बेहोश हो कर जमीन पर गिर गया. जहां स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार हेतु बेहोशी की हालत में स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. घायल अमेरिका ठाकुर के बयान पर अमनौर पुलिस ने नरेश राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसमें बताया गया कि मारपीट कर पाकेट से एक हजार रुपये भी छीन लिया गया है. इधर थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. दोषी किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.