“माँ यूथ क्लब” का नई कार्यकारिणी गठित, श्रीमती राठौर जया सोनल बनी महासचिव
#”माँ यूथ क्लब” जी०एस० बंगरा (जलालपुर) सारण की नई कार्यकारणी का हुआ गठन


छपरा (सारण) :वर्ष 2006 से ही हमेशा सामाजिक कार्यो में अपनी अहम भूमिका भूमिका निभाने वाले *माँ यूथ क्लब*,जी०एस०बंगरा (जलालपुर) सारण की नई कार्यकारणी का गठन प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली के द्वारा किया गया lचुनावी प्रक्रिया में पर्यवेक्षक की भूमिका राजेश सिंह ने निभाई l
नई कार्यकारणी में *महासचिव* श्रीमती राठौर जया सोनल, *अध्यक्ष* शशि कुमार सिंह, *कोषाध्यक्ष* श्रीमती रीना सिंह सचिव ,(सेवा एवं अन्यान्य) अमरेन्द्र कुमार सिंह , सचिव (मीडिया एवं प्रचार प्रसार )राहुल कुमार सिंह,सचिव ,(शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण)मृत्युंजय ,सचिव (स्वास्थ एवं स्वच्छता )जियाउल हक,सचिव (साहित्य ,नैतिकता एवं सौहार्दता विकास )मिथलेश मैकश ,सचिव (खेल एवं कौशल विकास)अमृतेश कुमार को नियुक्त किया गया l
नई कार्यकारिणी के गठन के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि क्षेत्र विस्तार के चलते माँ यूथ क्लब का नाम बदलकर *माँ यूथ आर्गेनाइजेशन* किया जायेl
इस मौके पर संरक्षक मंडल और परामर्शदात्री मंडल के राठौर नितान्त, विवेकानंद तिवारी, टिंकू सिंह, रौशन सिंह आदि ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
#न्यूज़ इनपुट -राहुल कुमार /कोपा