सारण : अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र में ग्रामीणों का हंगामा।तालाबंदी
———————————————————————–
#सूचना लेने पर भी डिलीवरी कराने नहीं पहुँचे डाक्टर
#प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व मुखिया की पहल पर शांत हुए ग्रामीण
#मामला सीएचसी एकमा के अधीन अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र मोहब्बत नाथ के मठिया का
#न्यूज़ इनपुट -देवेंद्र कुमार सिंह

रसूलपुर –
एक ओर जहाँ बिकास समीक्षा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरा महकमा बिधी ब्यवस्था चुस्त दुरूस्त करने में ब्यस्त है तो वहीं डाॅक्टरों की लापरवाही से क्षुब्ध दर्जनों ग्रामीण शनिवार की सुबह अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र मोहब्बत नाथ के मठिया पहूँच जमकर हंगामा किया व अस्पताल में तालाबंदी कर दी।ग्रामीणों में सूचना देने पर भी डिलीवरी कराने नहीं पहुँचे डाॅक्टरों से नाराजगी थी। क्या है मामला ।बीती रात्रि मोहब्बत नाथ के मठिया निवासी श्री कान्त भारती की पत्नी को डिलीवरी था।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ0 संजीव रंजन के कथनानुसार पीड़ित ने फोन पर डाक्टर को बुलाया घंटो इन्तजार के बाद भी ड्यूटी पर तैनात कोई डाक्टर उपस्थित नहीं हो पाए तो भीषण ठंड में पीड़ित को सीएचसी एकमा पहुँच डिलीवरी कराना पड़ा और सुबह होते हीं दर्जनों ग्रामीण अस्पताल पहुँच कर ह॔गामा करने लगे।सूचना मिलते ही मौके पर पहूँचे स्थानीय मुखिया बिजय कुमार उपाध्याय व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ0 संजीव रंजन की पहल पर ग्रामीण शांत हुए और अस्पताल का ताला खुला।
————————–
@करोड़ों की लागत से बना अस्पताल बेकार
—————————-
सरकार द्वारा करोड़ों रूपये की लागत से इस अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया गया।सारी सुबिधाएँ अस्पताल को मुहैया कराया गया।ताकि स्थानीय लोगों को सुबिधा मिल सके।एमबीबीएस व आयुष दो चिकित्सकों समेत नर्सों की भी पदस्थापना हुई परन्तु डाॅक्टरों की नियमित अनुपस्थिति के कारण करोड़ों की लागत से बना यह अस्पताल बेकार साबित हो रहा है।वहीं अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थापित एमबीबीएस चिकित्सक डाॅ0रिशु कुमार व आयुष चिकित्सक डॉ0 राजीव यादव ने आवासीय असुबिधा का हवाला दिया ।बतातें चलें कि दो दिन पूर्व हीं सिबिल सर्जन के निरीक्षण में सभी डाॅक्टरों को ऑन ड्यूटी पाये जाने पर सीएस ने हर्ष ब्यक्त किया था।




Recent Comments