मांझी। रविवार की रात जयप्रभा सेतु के पाया नम्बर दो के नीचे सरयू नदी के किनारे से मांझी पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया। बरामद शव के दोनों हाथ लाल रंग के गमछे से बंधा हुआ था। तथा सिर में गोली का निशान मौजूद था। शव वाले स्थान पर अत्यधिक खून बहने से पानी का रंग लाल हो गया था। घटना की सूचना पाकर काफी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। शव को देखकर स्थानीय लोग तरह तरह के कयास लगा रहे थे। मृतक जींस पैंट तथा शर्ट पहने हुए था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। शव की जांच के उपरांत पूछे जाने पर अवर निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई है। चूंकि जिस स्थान पर शव पाया गया है वहां सिर्फ मछुआरे ही आते जाते है।
किसी पुरानी दुश्मनी के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। मृतक मछुआरा अथवा अपराधी भी हो सकता है। मृतक बिहार अथवा यूपी का है। इस बात को ध्यान में रखकर पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।




Recent Comments