सारण:होली मे प्रशासन और शांति समिति के लोग भ्रमणशील रहे-एएसपी
#मनोकामना सिंह /मढौरा
मढौरा /सारण
स्थानीय अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ मे हुये शांति समिति की बैठक मे एएसपी अशोक कुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों से होली के दिन भ्रमणशील रहने की अपील की ।

बुधवार को अनुमंडल स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुये एसडीओ संजय कुमार राय ने कहा की अनुमंडल के सभी प्रखंडों में कुछ संवेदनशील स्थानो को चिन्हित किया गया है । जहां पर होली के दिन चिन्हित स्थान पर स्थायी मजिस्टे्ट की तैनाती की गई है । इसके अतिरिक्त भी अधिकारियों को मोबाईलएक्टिवेट रखना है । जिनका मोबाइल स्विच ऑफ आयेगा , उनके खिलाफ कारवाई की जायेगी । मजिस्ट्रेट की तैनाती स्थलो पर ड्यूटी बजाने की निगरानी के लिये अधिकारियों का एक टीम निरीक्षण करती रहेगी । कोताही किसी भी हालात मे पाये जाने वाले कर्मियों पर विभाग द्वारा कारवाई की जायेगी ।

बैठक मे उपस्थित पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को होलिका दहन के समय संध्या और होली के दिन पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने की हिदायत दिया गया है । वही मढौरा , मशरक , इसुआपुर , तरैया , पानापुर और अमनौर प्रखंड से आये जन प्रतिनिधियों से भी एएसपी और एसडीओ ने असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने की अपील करते हुये होली के दिन भ्रमणशील रहने का सलाह दिया । किसी की भी गतिविधि संदेहास्पद दिखने पर प्रशासन को तत्क्षण सूचित करने को कहा । बैठक में अनुमंडल कल्याण पदाधिकरी कौशल किशोर पासवान , मढौरा बीडीओ वीर बहादुर पाठक , अवर निर्वाचन पदाधिकरी अनिल कुमार , अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों के बीडीओ , सीओ , पुलिस इंचार्ज ने अपने अपने क्षेत्र के चिन्हित संवेदनशील स्थानो की चर्चा वरीय अधिकारियों से की । जिन स्थानो पर प्रशासन की पैनी नजर है , उनमे हाल मे बिगड़ी सामाजिक सौहार्द वाले धर्मस्थल अथवा गांव शामिल है । बैठक मे मढौरा के असोईया , जगदीशपुर , ओलहंपुर , भुवालपुर , तरैया के राजधानी , पचरौर , माधोपुर , पनापुर के बकवा , मशरक के गोढना , मदारपुर , डुमरसन बाजार , पदमौल और इसुआपुर मे दरवा और नवादा गांव को विशेष तौर पर चिन्हित किया गया । इस मौके पर जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगो मे शीलानाथ सिंह , शुभ नरायण राय , अम्बिका मांझी , फजलुरहमाण , लालबाबू गिरी , धनंजय सिंह सहित दर्जनों लोग थे ।