दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
साठी थानाक्षेत्र के बसंतपुर से अशर्फी साह को दो लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कि गई छापेमारी में उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. वहीं छठू राम,महमूद अंसारी एवं छोटेलाल पासवान को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।