नवादा:उत्पाद विभाग की टीम ने गांजा का पेड़ किया नष्ट
#सुमित भगत सन्नी

नरहट
गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम की
एसआई रूबी कुमारी ने बताया कि रविवार को नरहट थाना क्षेत्र के मायापुर और दायबिगहा गांव में छापेमारी कर 25 पेड़ गांजा का पौधा को नष्ट कर दिया गया ।
टीम का नेतृत्व कर रहे उत्पाद एसआई रूबी कुमारी ने बताया कि मायापुर गांव में एक घर के बागवानी में 20 गांजा का पेड़ और दायबिगहा गांव में 5 गांजा का पौधा को नष्ट किया गया।
अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले लोगों का नाम पता के लिए लोगों से जानकारी ली जा रही है। इस मामले में फिलहाल अज्ञात लोगों पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
आपको बताते चले कि खनवां गांव समेत थाना क्षेत्र के कई ऐसे गांव है जहाँ गुप्त रूप से गांजा की खेती करने में लोग लगे हैं।
उत्पाद विभाग की करवाई से अवैध गांजा की खेती करने वाले लोगों में हड़कम्प मच गया है।
उन्होंने बताया कि फुलमा गांव में भी अवैध गांजा का पौधा को नष्ट किया गया है।




Recent Comments