कोटा:साज़ीडेहड़ा बस्ती में 127 लोगों ने लिया किस्तों पर बिजली कनेक्शन
पार्षद हुसैन व कोटा इलेक्ट्रीसिटी की पहल
शफीक मंसूरी
कोटा 15 अप्रेल सीईएसई राजस्थान की इकाई कोटा इलेक्ट्रीसिटी डिस्ट्रीबुशन लिमिटेड व वार्ड 45 के पार्षद मोहम्मद हुसैन के संयुक्त तत्वधान में शनिवार को साज़ीडेहड़ा में किस्तों में बिजली कनेक्शन कैम्प आयोजित किया गया केम्प में 127 लोगो ने नए बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया बिजली कनेक्शन की फाईल जमा करवाने की सभी सुविधा केम्प में ही सीईएसई की ओर से उपलब्ध करवाई गयी थी। बीपीएल वर्ग के कनेक्शन 2800 के थे जिनसे 800 रूपये व सामान्य वर्ग के कनेक्शन 2900 रूपये के थे जिन्हें 900 रूपये लेकर नए बिजली कनेक्शन दिए गए बाकि के दो हजार रूपये उपभोगता से दुसरे और तीसरे बिल में एक एक हजार कर के किस्तों में लिए जायेंगे केम्प के मुख्यातिथि वार्ड 45 के स्थानीय पार्षद मोहम्मद हुसैन ने कहा कि इस प्रकार के कैम्प
कोटा के सभी वार्डों में लगाने चाहिए ताकि बिजली कंपनी को हो रही तकनिकी क्षति कम हो और लोगो को वैध कनेक्शन किश्तों में आसानी से उपलब्ध हो सके हुसैन ने कहा की ऐसे प्रयासों से बिजली चोरी की घटनाओं में निश्चित तौर पर कमी आएगी। इस मौके पर हेड सीआरएम अंजन मित्रा, हेड लिगल सुमित घोष, तथा क्षेत्रीय सहायक अभियंता जेके अग्रवाल, सहित कई सीईएसई के कई अधिकारी उपस्थित रहे।




Recent Comments