हथुआ स्टेशन पर सिगरेट पीने से मना करने पर यात्री को सिवान के अपराधियों ने मारी गोली, तीनों का है आपराधिक रिकॉर्ड
#परवेज अख्तर, सिवान :
गोपालगंज के मीरगंज स्थित हथुआ स्टेशन पर यात्री को गोली मारने और पकड़ने गई आरपीएफ के जवानों पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार तीनों अपराधी जिले के नगर और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हैं। इनमें नगर थाना के दखिन टोला का सोनू चौहान और राजन साह शामिल है। जबकि तीसरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद निवासी नंदलाल चौहान उर्फ नंदन है। इनमें नंदन कई कांडों में आरोपित है। वह 2014 में चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार हुआ था। गिरफ्तारी के बाद वह पुलिस की आंख में धूल झोंक कर वह हाजत से फरार हो गया था। इसके बाद 2015 में ललित बस स्टैंड से फिर से चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया था। इसके बारे में पुलिस अन्य मामलों की छानबीन कर रही है।
इधर नगर थाना क्षेत्र के दोनों अपराधियों का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। नगर थाना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि दोनों आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 59/17 आरोपित है। इसके अलावा राजन जीआरपी में यात्रियों से मोबाइल लूट का आरोपित है। इसके अलावा अभी 9 मार्च को एक यात्री से लूटकांड में आरोपित है। जिसे पकड़ कर पिछले सप्ताह ही जेल भेजा गया था। वह अभी दो दिन पहले ही बेल पर बाहर आया था।
——————–




Recent Comments