
स्थानीय मुखिया ने सौ बुजुर्गों को शाल से किया सम्मानित ।
पानापुर (सारण)रविवार को थानाक्षेत्र के महम्मदपुर खेल मैदान में शिव महिमा टी ट्वेंटी टूर्नामेंट के दुसरा सेमीफाइनल मैच तरैयां तथा धोबवल के बीच खेला गया।टाॅॅस धोबवल की टीम ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करते हुए पुरी टीम 72 रन पर ऑल आउट हो गई।जबाबी पारी खेलते हुए तरैयां की टीम ने उन्नीसवें ओवर में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।मैच का उद्घाटन स्थानीय मुखिया अनिल कुमार मांझी ने फीता काटकर किया।मुखिया श्री मांझी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा खेल को खेल भावना से खेलने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक टीम गेम है इसलिए सभी खिलाड़ियों का आपस में ताल मेल तथा एकता बनाना हीं जीत का एकमात्र मंत्र है।स्थानीय मुखिया ने वहांं उपस्थित सैकड़ो बुजुर्गों को “शाॅल”से सम्मानित किया।मौके पर पूर्व मुखिया रामविनोद साह,पंचायत समिति सदस्य रामज्ञास चौरसिया, भाजपा नेता शम्भुनाथ तथा सुरेन्द्र कुमार पंडित सहित दर्जनों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे ।




Recent Comments