दरियापुर।स्थानीय प्रखण्ड मुख्यालय स्थित टीकाकरण केंद्र पर युवाओं को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।जिस दौरान युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा था।वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार 127 युवाओं को टीका लगाया गया।बीडीओ जयराम चौरसिया के द्वारा भी टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया।वहीं मौजूद कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए गये।मौके पर स्वक्षताग्रही आशुतोष कुमार व चंदन आदि भी मौजूद थे।