सारण:पेटल्स इटरनल टेक्नो-स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रायें हुये सम्मानित
#रिपोर्ट-दीपक कुमार सिंह /परसा

परसा:शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान कर रहे अमनौर प्रखंड के पेटल्स इटरनल टेक्नो-स्कूल जलालपुर (अपहर) में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी, अभिभावक विचार गोष्ठी सह पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय व गोपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अम्बिका राय ने कहा कि बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए बिद्यालय में समय समय पर कार्यक्रम का आयोजन बेहद जरूरी है विज्ञान प्रदर्शनी के द्वारा उनके अंदर छिपी रचनात्मकता और प्रतिभाओ का पहचान होती है।और छात्रो में उभरती प्रतिभाओ के अनुसार प्रतिभा को निखारा जा सकता है।उन्होंने गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षक छात्र और अभिभावक में सामंजस स्थापित कर शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया।प्रदर्शनी में छात्रो ने विज्ञान के नयाब नमूनों का प्रदर्शन किया।जिसमें हाईड्रोलिक क्रेन ऑटोमैटिक साउण्ड सिस्टम आदि आकर्षक का केंद्र बना रहा। वहीं सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधन के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया।साथ ही अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में पूरे बिहार में क्रमशः पहला एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र बिपिन कुमार व सुदामा ठाकुर समेत दर्जनों छात्रो को पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय द्वारा गोल्ड मेडल तथा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अम्बिका राय मंच संचालन विनय विशाल तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन निदेशक शिवानंद उपध्याय ने किया।इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रो.शिवानन्द उपाध्याय प्राचार्य राजकुमार श्रीवास्तव शिक्षक पारसनाथ प्रसाद ई.नीलाभ पटेल विनोद उपाध्याय नीलम सिंह नीतू देवी सुमन तिवारी पूजा सिंह रितू कुमारी रूपक पाठक मंतोष राय आदि उपस्थित थे।