सिवान :निषाद महासंघ की बैठक में पिछले कार्यों की हुई समीक्षा
#परवेज अख्‍तर, सिवान : स्थानीय ललित बस स्टैंड स्थित देव पार्टी जोन में शुक्रवार को जिला निषाद विकास संघ की बैठक जिलाध्यक्ष उपेंद्र सहनी की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन छोटेलाल सहनी ने की। बैठक की शुरुआत निषाद शिरोमणि भगवान निषाद राज के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। साथ ही उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। बैठक में पिछले कार्यों एवं आंदोलन की समीक्षा की गई तथा संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। साथ ही बाबा ज्योतिषनाथ एवं बाबु कारिखनाथ पनियाडीह पड़ौली के दुदही पोखरा तथा खुदाई एवं सौंदर्यीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अगले चुनाव को ले जोरदार ढंग से तैयारी पर बल दिया गया तथा पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक में सुनील प्रसाद, अभ्यानंद चौधरी,रामएकबाल चौहान, मजिस्टर चौहान, सीताराम साह, परशुराम सहनी, शिवजी सहनी, राजकुमार मल्लाह, जगदीश प्रसाद, उमाशंकर निषाद, विद्यासागर चौधरी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।