सारण:अतिक्रमण का दंश झेल रहा रसूलपुर का सोनारपट्टी बाजार

▶दुकानदारों ने सजाया सड़क पर ही अपनी दुकानें 

⏭विधायक ने कराया था पीसीसी सड़क का निर्माण

रसूलपुर –

स्थानीय बाजार स्थित एन एच 85 व रसूलपुर -चैनपुर पथ को जोड़ने वाली सोनार पट्टी बाजार की सड़क अतिक्रमण का दंश झेल रहा है ।बर्षों पूर्व इस सड़क की नारकीय स्थिति से लोगों का पैदल चलना भी दुस्सवार था।जिप सदस्य ने कराया था मिट्टीकरण व इंटकरण।पाँच साल पूर्व सोनारपट्टी की नारकीय स्थिति को देख तत्कालीन जिप सदस्य सुदामा तिवारी ने लाखों रूपये की लागत से गड्ढे स्वरूप उक्त सड़क का मिट्टीकरण व इंटकरण कराया था।उसके बावजूद दुकानदारों की मनमानी से सड़क की हालत दयनीय ही रहती थी।विधायक ने कराया पीसीसी सड़क का निर्माण ।सोनारपट्टी के दर्जनों दुकानदारों की माँग पर स्थानीय बिधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने एक साल पूर्व हीं उक्त सड़क का पीसीसी निर्माण कराया था।परन्तु हालिया स्थिति में पीसीसी निर्मित सड़क के दोनों ही तरफ कई दुकानदारों ने सीढ़ी तो कईओं ने दो से तीन फीट तक का अतिरिक्त चबुतरा का निर्माण कर अपनी दुकानें सजा रखीं है जिससे लाखों रूपये की लागत से पीसीसी निर्मित सड़क संकीर्ण ही गयी है।रसूलपुर समेत आसपास के दर्जनो गाँवों से बाजार करने हजारों की संख्या में लोगों का इस सड़क से आना जाना रहता है जिससे अतिक्रमण के कारण इस सड़क पर हमेशा जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है ।वहीं बाजार आए लोगों से बाईक खड़ी करने को लेकर भी दुकानदारों से रोजाना तु तु मैं मैं भी होना आम बात है।अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों में दुकानदारों के प्रति आक्रोश है।           क्या कहती है सीओ।सड़क का पैमाईशी कराकर अतिक्रमणकारीयों के खर्च पर ही सड़क से अतिक्रमण हटाया जाएगा ।सड़क पर दुकानें लगाने वाले व्यवसायीयों की अब खैर नहीं उनके विरुद्ध उनके बिरूद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा ।

पूनम सिन्हा ।

अंचलाधिकारी  (एकमा )सारण।