बेगुसराय:विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
👈”दैनिक खोज खबर” के लिए मंसूरचक(बेगुसराय)से अभय आनंद👉
बिहार ग्रामीण बैंक समसा शाखा के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार वर्मा के स्थानांतरण उपरांत ग्राहकों व ग्रामीणों द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता समसा दो पंचायत के मुखिया मो ईजहार अंसारी ने किया समारोह में शाखा प्रबंधक श्री वर्मा ने अपने स्थानांतरण के मौके पर बैंक परिसर में वृक्षारोपण करते हुए कहा कि यहां से ले जा रहे हैं आपलोगो का प्यार और सम्मान और अपनी यादों के रूप मे यहां पौधे लगाकर में छोड़कर जा रहा हूं जो यहां के ग्रामीण मुझे उस रुप में कम से कम देखेगे और विकसित करेंगे इस अवसर पर नव पदस्थापित शाखा प्रबंधक रामबली प्रसाद ने पौधों को पानी देकर कहा कि जब तक मैं रहूंगा इन धरोहर को संभाल कर रखूंगा और विकसित करता रहूंगा। उन्होंने उम्मीद जताया है कि जनता के कामों में खड़े हो कर बैंक के ग्राहको को अच्छा वातावरण देने का प्रयास करता रहूंगा। उन्होंने ग्राहको से भी भरपूर सहयोग करने की बात कही ।
इस अवसर पर मनोज कुमार, समसा दो पंचायत के मुखिया मो ईजहार अंसारी राजीव रंजन कुमार रामाशीष राय प्रमोद कुमार प्रभात अमरजीत कुमार दीपक कुमार कुमारी अस्मिता आदि उपस्थित थे सम्मान समारोह के अंत में उपशाखा से कई माह पूर्व स्थानांतरित मानस कुमार का भी भावभीनी विदाई दी गई और माला पहनाकर विदाई व सम्मान किया ।




Recent Comments