सारण :ए पी एल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मुकाबले टेहटी की टीम ने हसनपुरा को हराया

मढौङा ( सारण )
स्थानीय प्रखंड के लालू प्रसाद रामप्रसाद साह डिग्री कालेज के खेल मैदान में ए पी एल क्रिकेट टुर्नामेन्ट के बैनर तले दूसरे दिन का मैच टेहटी बनाम हसनपुरा के बीच खेला गया ।

शनिवार को टूर्नामेंट के दूसरे दिन दूसरे लीग मुकाबले मैच का मुख्य अतिथि के रुप में इसुआपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सरोज गिरी उर्फ संगम बाबा ने फीता काटकर खेल का शुभारम्भ किया ।

खेल में टेहटी की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 4 विकेट खोकर 16 ओवरों में 184 रन बनाये । जवाबी पारी खेलते उतरी हसनपुरा की टीम ने मात्र 69 रनों में हीं सिमट गई । जिसमे टेहटी की टीम 115 रनों से मैच को जीतकर सेमीफाईनल में पहुंच गई । मैन आफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम टेहटी के मिठू कुमार को दिया गया ।मैन ऑफ मैच हुये मिठू कुमार को टुर्नामेन्ट के आयोजक अश्वनी कुमार यादव ने पुरस्कृत किया ।
इसके पहले शुक्रवार को खेले गये पहले लीग मैच मे मढौरा को हराकर नरहरपुर ने मैच जीता था । पहले लीग मुकाबले मैच का उद्घाटन स्थानीय विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने किया था ।




Recent Comments