सारण :धनपत सिंह स्कूल पोरई के 6 वीं बार्षिकोत्सव में “आजाद बचपन” लघु नाटक का मंचन
रिपोर्ट-दीपक कुमार सिंह /परसा

परसा:नगर पंचायत परसा बजार के पोरई स्थित धनपत सिंह स्कूल पोरई के 6 वीं बार्षिकोत्सव कार्यक्रम समारोह पूर्व मनाया गया।कार्यक्रम में बिद्यालय के छात्र छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।जिसमे देश भक्ति गीत संगीत झांकी तथा शिक्षा बाल विवाह तथा दहेज़ प्रथा पर आधारित शिक्षक डी एन सिंह द्वारा लिखित नाटक आजाद बचपन शीर्षक लघु नाटक का मंचन किया गया।नाटक के माध्यम समाज की बिगड़ीती शिक्षा की स्थिति तथा दहेज़ प्रथा तथा बाल विवाह से होने वाली बुरा प्रभाव का सन्देश दिया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रफुल कुमार अंकित कुमार शबाना काजल कुमारी रेणु कुमारी छोटे लाल कुमार अभिनव कुमार आदि छात्र छात्राओ ने अलग अलग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शको का मन मोह लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान शिक्षक राम शरण प्रसाद राय ने कहा कि बिद्यालय में किताब की ज्ञान के साथ घर में सांस्कृतिक ज्ञान अति जरुरी है।सांस्कृतिक कार्यक्रम से छात्रो में छुपे प्रतिभाओ को निखारा जा सकता है।गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षक छात्र तथा अभिभावक के बीच अच्छी सामंजस होनी चाहिए।सभी छात्रो की सर्वांगिक विकास संभव है।कार्यक्रम को नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र राय शिक्षक विनोद कुमार संतोष कुमार आदि लोगो ने अपना बिचार प्रकट किया।कार्यक्रम में बिद्यालय के ब्यवस्थापक डॉ दयाशंकर सिंह द्वारा मुख्य अतिथियो को अंग बस्त्र देकर समान्नित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षक राम शरण प्रसाद राय ने फीता काट कर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डॉ इंद्रमोहन सिंह संचालन मिथलेश कुमार ने किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल सभी छात्रो को मुख्य अतिथियो द्वारा पुरष्कार देकर समान्नित किया गया।कार्यक्रम में पूर्व मुखिया इंदु देवी बसन्त सिंह श्री भगवन राय मुंद्रीका प्रसाद राम बालक सिंह गुंजन देवी रीता देवी कबिता देबी राधा सिंह विशुन दयाल सिंह आदि सैकड़ो अभिभावक तथा छात्र छात्रा शामिल थे।